Advertisement

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

आज दिनांक 18/12/2021 ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी (AIPC Kanpur Chapter) ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था जिसमे स्वं बिपिन रावत एवं वरूण सिंह कानपुर के वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार ब्रजेश दीक्षित जी को श्रद्धासुमन अर्पित करके मोमबत्तियों को जला करके विनम्र श्रद्धांजलि दी गयीं AIPC Kanpur Chapter के अध्यक्ष ईम्मैनुएल सिंह जी ने भी मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होने कहा कि विपिन रावत जी की आकस्मिक मौत देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है AIPC Kanpur Chapter के उपाध्यक्ष डा० राज तिलक जी ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए भारी क्षति है जिसको शब्दों में व्याख्यित नही किया जा सकता । AIPC Kanpur Chapter की सेकेट्ररी सौम्या गुप्ता ने कहा कि हमें सनातन हिन्दु विचारधारा में चलना चाहिए जो सहिष्णुता दया प्रेम की बात करती है और नर मे नरायण की शिक्षा का उद्देश्य देती है। इस दौरान कानपुर चैप्टर के सदस्य एडवोकेट रिषम सिंह, एडवोकेट सुजीत यादव वरिष्ठ पत्रकार आयुष मिश्रा, रेव्ह मंगल तेजी सिंह जी, पा०विजय गुप्ता जी, सुनील यादव, अरविन्द यादव जी मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh