Advertisement

न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड के द्वारा विशेष क्रिसमस कार्यक्रम “राजा यीशु जन्मा’ का आयोजन

कानपुर, क्रिसमस के उपलक्ष्य में न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड के द्वारा विशेष क्रिसमस कार्यक्रम “राजा यीशु जन्मा’ का आयोजन मोतीझील स्थित लाजपत भवन में किया गया। जिसमें चर्च के सदस्यगण बड़े उत्साह से सम्मलित हुए।कार्यक्रम की शुरूआत मिसेज हेलिना सिंह की प्रार्थना से हुयी उन्होंने पूरे शहर में शांति व खुशहाली के लिए एवं सभी धर्मों के लोगों के बीच में आपसी भाईचारे, सदभावना व प्रेम को बढ़ाने के लिए। प्रार्थना की। इस विशेष क्रिसमस कार्यक्रम में प्रभु यीशु मसीह की जन्म की झाँकी चर्च के बच्चों के द्वारा जिनमें दिव्या, तनिष्का, अंकित, आशीष, संजना, नानू, जेसिका, स्तुति, स्वाती आदि बच्चों के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्म की झाँकी को नाटक के द्वारा प्रस्तुत किया गया। बच्चों को तैयार करने में अंकिता जॉन, गीता वर्मा, पूर्णिमा जेम्स का सहयोग रहा। पादरी जितेन्द्र सिंह ने सभी को बताते हुए आग्रह किया कि आने वाली 20 दिसम्बर को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिसमस रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आप सभी जरूर सम्मलित हो। कार्यक्रम में विशेष रूप से शहर एवं देश की शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थनाये की गयी। अन्त में पादरी जितेन्द्र सिंह जी ने आये हुये सभी लोगों को क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभ कामनायें देते हुए सभी के लिए रखे गये प्रीति भोज में सम्मलित होने का निवेदन किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh