कानपुर, मदरसा हमीदुल उलूम चमनगंज, कानपुर में मेगा वैक्सिनेशन कैम्प लगाया गया, इस अवसर पर करीब 300 लोगों ने प्रथम व द्वितीय वैक्सिन का टीका लगवाया।इस अवसर पर एरिया इंचार्ज डाक्टर असफिया हाशमी की लगन व कोशिश को देखते हुए मदरसे की तरफ से मोमेन्टो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया साथ ही मुफ्ती साकिब अदीब मिसबाही जो हर कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दे रहे हैं। उनको भी सम्मानित किया गया स्कूल के प्रबन्धक सैय्यद खालिद रिजवान ने सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया और जनता से अपील की कि सभी लोग बढ़ चढ़ कर वैक्सिन लगवायें और अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखें इस मौके पर अनम शिव कुमारी राय व आशा बहू रेशमा सिद्दीका का भरपूर सहयोग रहा। काजी ए शहर मुफ्ती साकिब अजीब मिस्बाही ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के निर्देश पर सभी जगह वैक्सीनेशन का कार्यक्रम किया जा रहा है जो सराहनीय है कोविड-19 के चलते हजारों लोगों ने अपनी जाने गवादी हमने अपनों को खोया है ऐसी बीमारी से बचाव के लिए जनता के बचाव के लिए सरकार के उठाए गए कदम पर हम लोगों को आगे से आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और कोविड-19 को खत्म कर देना चाहिए!
मुस्लिम आबादी क्षेत्रों में मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन


















