कानपुर नगर रविवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड का 57 वार्षिक अधिवेशन बड़ी सादगी के साथ संपन्न हुआ अधिवेशन में कानपुर नगर व देहात से जुड़े सभी लोगों ने हिस्सा लिया और अपने वित्तीय वर्षों के कार्य की जानकारी उपलब्ध कराते हुए चर्चा की अधिवेशन का उद्घाटन कानपुर देहात की जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने की मुख्य अतिथि का स्वागत व धन्यवाद सभापति एसडी सिंह परिहार ने करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया इस मौके पर कई ग्राम प्रधानों के साथ साथ सहकारी बैंक से जुड़े कर्मचारियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का संचालन करते हुए एस डी परिहार ने बताया कि भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य करती चली आ रही है सहकारी बैंक को भी काफी उपलब्धियां हासिल हुई हैं जो आने वाले समय में किसानों के लिए मददगार साबित होगी उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ है किसी सरकार ने कृषि और किसानों के हित में कार्य किया हो
संवाददाता सुमित कुमार


















