कानपुर,समाजवादी व्यापार सभा कानपुर द्वारा बर्रा 8 में व्यापारी परिचर्चा का आयोजन हुआ जिसमें व्यापारियों का सम्मान व स्वागत भी हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता रहे और संयोजन किदवई नगर विधानसभा के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का रहा।परिचर्चा में व्यापारियों ने भाजपा की सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 से कपड़े,जूते,चप्पल व ईंट आदि पर जीएसटी बढ़ाने के निर्णय का प्रबल विरोध किया।मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की पहले ही नोटबंदी,जीएसटी, लॉकडाउन, महँगाई व अपराध से व्यापारी अपने अस्तित्व पर ही संकट का सामना कर रहा है और अब मदद की बजाय भाजपा की सरकार कपड़े,जूते,चप्पल व ईंट पर जीएसटी 5 की जगह 12 प्रतिशत कर रही है जो कि भाजपा की संवेदनहीनता को दर्शाता है और इस बात को भी दर्शाता है की भाजपा की सरकार को जनता के ज़मीनी मुद्दों से कोई सरोकार नहीं।1000 रुपये से कम के कपड़े व 300 रुपये की हवाई चप्पल पर बढ़ी जीएसटी लागू करके देश की 90 प्रतिशत जनता को परेशान किया जाएगा।मंडी शुल्क लेकर भाजपा की सरकार साबित कर रही है की जीएसटी के तहत वन नेशन वन टैक्स का वादा धोखा था।हर घर में ईंट की ज़रूरत है।उस को भी महंगा किया जा रहा है।इस निर्णय से कपड़ा उद्योग,जूता, चप्पल उद्योग व ईंट भट्टा उद्योग पर बड़ा संकट आ जाएगा।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की आज प्रदेश का व्यापारी भाजपा सरकार से मुक्ति चाहता है।भाजपा की सरकार में व्यापारी का हर स्तर पर उत्पीड़न हुआ है।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी की प्रदेश की सभी 75 जिलों की 97 इकाइयों को निर्देश दे दिया गया है।समाजवादी व्यापार सभा जोरदारी से इस मुद्दे को उठाकर भाजपा के व्यापारी विरोधी चेहरे को उजागर करेगी।मौजूद व्यापारियों ने हाथ उठाकर अखिलेश यादव की सरकार बनवाने का संकल्प लिया।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप तिवारी,राष्ट्रीय सचिव महिला दीपा यादव, प्रदेश सचिव कृपा शंकर त्रिवेदी,प्रदेश सदस्य शुभ गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष हरप्रीत भाटिया लवली,कानपुर महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, कानपुर महासचिव मनोज चौरसिया,राजेन्द्र कनौजिया,अजय शुक्ला,विवेक श्रीवास्तव,सागर साहू,राम यादव गुड्डू,श्याम शर्मा,अमित पांडे,बृजेन्द्र यादव,ओम प्रकाश चौटाला,रविन्द्र रक्सेल,रचित पाठक आदि थे।
व्यापारियों ने ली सपा सरकार बनवाने की शपथ


















