कानपुर- मकान को कब्जाने के लिए दबंग भतीजों ने चाचा पर हमला कर दिया बीच-बचाव करने आये चचेरे भाई को भी नहीं बख्शा उसे छत से फेककर जान से मारने की कोशिश की। दबंगो ने सगे चाचा के परिवार पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से वार किया। चाचा के परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। वहीं, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्यवाही नही की गई, जिसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री और यूपी पुलिस को ट्वीट कर अपनी व्यथा बतायी जिसके बाद थाना पुलिस पीड़ित के घर तो पहुँची, लेकिन खानापूर्ति करके वापस लौट गई पीड़ित परिवार दबंगों के नंग नाच से सहमा हुआ है और न्याय की गुहार लगा रहा है। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कंप का माहौल है।चमड़ा कारोबारी अहमद नादरी ने बताया कि उनके पिता अबरार हुसैन नादरी सीनियर सिटिजन है उनका पुश्तैनी मकान तालाक महल, भैंसिया हाता, थाना बेकनगंज, तीन मंजिला का निर्माण है जिसमें ग्राउण्ड फ्लोर में पार्किंग एवम फर्स्ट फ्लोर में आधे हिस्से में उनका व दूसरे आधे हिस्से में चाचा ऐतिश्याम हुसैन अपने परिवार के साथ निवास करते है I उसके ऊपर सेकण्ड फ्लोर पर ताऊ अनवार हुसैन का परिवार निवास कर रहा है जिनका देहांत हो चुका है उनके बेटे खालिद नादरी व रिजवान नादरी दबंग व आपराधिक किस्म के हैं I अहमद के अनुसार पुश्तैनी मकान के ठीक पीछे मौजूद लगभग 150 वर्ग गज को लगभग 20 वर्ष पूर्व उनके पिता अबरार ने खरीदा था मकान का रास्ता पिता द्वारा अपने पुश्तैनी मकान के अन्दर से खोल लिया गया था तथा अपने पुश्तैनी मकान के हिस्से एवम पिता द्वारा खरीदे गए मकान का इस्तेमाल 20 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है मकान में अलग से बिजली का मीटर भी पिता के नाम पर लगा हुआ है लेकिन इधर ताऊ अनवार हुसैन के बेटे खालिद नादरी व रिजवान नादरी की नियत पिता के द्वारा खरीदे गए मकान पर खराब हो गयी है और उन्होंने कुछ दिनों पहले मकान की छत पर अपने हिस्से से दरवाजा खोल लिया है और विरोध करने बोले कि जल्द ही दरवाजा हटा देंगे।जिसके बाद पीड़ित द्वारा बेकनगंज थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की का परिवार दहशत में है।
दबंग भतीजे चाचा के मकान को कब्जाने का कर रहे प्रयास, पुलिस नही कर रही मदद।


















