कानपुर, एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की अगुवाई में महान क्रांतिकारी शहीद अशफाकउल्ला खान व राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह की शहादत दिवस पर बलिदान गाथा प्रेमनगर स्थित कार्यालय में आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी संयोजक मीडिया प्रभारी मोहम्मद इलियास गोपी रहे।
गाथा में विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि शहीद अशफाक उल्लाह खान व राम प्रसाद बिस्मिल की जोड़ी हिन्दु मुस्लिम एकता की मिसाल है और एक ही दिन देश के खातिर फांसी पर चढ़कर इन्होने देश में एकता को और बल दिया था परन्तु वर्तमान भारत की सरकार व राज्य सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है भले हमे भी शहीद अशफाक उल्लाह खान की तरह फांसी दे दो मगर भारत छोड़कर कहीं नही जाने वाले इस देश के सविंधान की रक्षा की लड़ाई लडते हुए शहीद हो जाएंगे मगर मुल्क को छोड़कर कहीं नही जाएगे। मुख्य वक्ता हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि शहीद अशफाक उल्लाह खान व पं रामप्रसाद बिस्मिल के विशेष स्नेहपात्र थे। राम प्रसाद बिस्मिल की भाँति अशफाक उल्ला खाँ भी शायरी करते थे। उन्होंने काकोरी काण्ड में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। ब्रिटिश शासन ने उनके ऊपर अभियोग चलाया और आज ही के दिन 19 दिसम्बर सन् 1927 को उन्हें फैजाबाद जेल में फाँसी पर लटका दिया गया अफसोस का विषय है कि राष्ट्र प्रेम मे हंसते हुए फांसी के फंदे को चूमने वाले अशफाक उल्लाह खान को आज भुला दिया गया है ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फिरोज़ अन्सारी बाॅबी, जिला महामंत्री सैय्यद सुहेल,प्रदेश उपाध्यक्ष रईस अन्सारी राजू,शारिक इकबाल,यूसुफ़ मंसूरी, हामिद खान, मोहम्मद ईशान, शहनावाज अन्सारी, मोहम्मद इलियास गोपी, मोहम्मद फरीद, फैज़ बेग, अजीज़ अहमद चिश्ती, मोहम्मद शारिक मंत्री आदि थे।
अशफाक -बिस्मिल की जोड़ी नफरत फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा हयात ज़फर हाशमी


















