कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मण्डल की पदाधिकारियो ने कल्याणपुर थाना परिसर में कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक दुबे मुख्य आरक्षी ललित यादव मुख्य आरक्षी मनोज यादव सहित थाने के स्टाफ को बुके भेंट कर एवम माल्यार्पण कर सम्मानित किया किया।
विदित हो कि एक 7 वर्षीय बालक अपनी माँ की डांट से नाराज हो कर रतनपुर से घर छोड़ कर चला गया था । जिसकी चले जाने की सूचना उसकी माँ ने पुलिस को दी जिस पर तत्काल अमल करते हुए कल्याणपुर पुलिस ने रात 11 बजे कल्याणपुर बाजार से बच्चे को बरामद कर लिया । और उसकी माँ को सौंपा इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष संदीप पांडेय ने कल्याणपुर थाना स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चा चंद घंटों में बरामद कर उसकी मां को सौंप देना यह एक बहुत बड़ी बात है क्योंकि अगर बच्चा किसी गलत हाथों में पड़ जाता तो उसका भविष्य चौपट हो जाता है या और कुछ भी दुर्घटना बच्चे के साथ हो सकती थी उसका जीवन बर्बाद हो सकता था परंतु कल्याणपुर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से अपने स्टाफ की मदद से बच्चे को पकड़ा पहचान कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया जिससे एक परिवार का बालक गलत हाथों में जाने से बच सका इसके लिए कल्याणपुर पुलिस बहुत ही धन्यवाद के पात्र है
सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से राजू दुबे ओम सिंह भदोरिया अवधेश त्रिपाठी ईश्वरी प्रसाद शुक्ला रमाशंकर अग्निहोत्री (पंजी) लकी वर्मा आदि लोग मौजूद रहे
व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित


















