झांसी। बुन्देलखंड के झांसी से भी भारतीय जनता पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। आज झांसी पहुंचे रक्षा मंत्री ने भी बुन्देली भाषा का प्रयोग करते हुए अपना भाषण को शुरु किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी आंखे चुराकर राजनीति नहीं करती है बल्कि आंख से आंख मिलाकर राजनीति करती है। इसके अलावा वह प्रदेश और केन्द्र सरकार द्वारा की उपलब्धियों को गिनाने में लगे तो वहीं उन्होंने कहा कि यूपी जनता न तो बुआ चाहती और न ही बबुआ। उन्हे तो चाहिए केवल बाबाजी।
बताते चलें कि जनता के बीच विश्वास जगाने के लिए भाजपा आज उत्तर प्रदेश में जन विश्वास यात्रा प्रारम्भ कर रही है। जन विश्वास यात्रा का शुभारम्भ करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झांसी पहुंचे।
उन्होंने बुन्देली भाषा का प्रयोग करते हुए कि सबसे पहले वह बुन्देलखंड की वो धरती कों हांथ जोड़ कें प्रणाम करते हैं। जिन्ने ऐसे वीरन और प्रतिशाली लोगन कें जन्म दयो और हमारी तरफ से सबकें हांथ जोड़के प्रणाम। उन्होंने कहा कि बुन्देलखंड की भाषा को वह सही प्रकार से नहीं बोल सकते हैं। लेकिन आज वह बुन्देलखंड की धरती पर इसलिए वह बुन्देली भाषा का प्रयोग करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सभी जनता के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमने जनता से जो वादा किया है उसे पूरा किया है। भाजपा जो कहती है उसे कर दिखाती है।
रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी


















