Advertisement

ब्रदर हुड कार्नर का हुआ शुभारंभ

कानपुर नगर। जे.के.सिंघानिया स्कूल के पास कमला नगर मार्केट में ब्रदर हुड कार्नर का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। दुकान के प्रोपराइटर अमन प्रीत सिंह ने बताया कि हमारे इस प्रतिष्ठान में सभी तरह के चाइनीस फास्ट फूड आम जनता को उपलब्ध होंगे। साथ ही कहा कि रेस्टोरेंट के 3 किलोमीटर के दायरे में वह अपने ग्राहकों को फ्री होम डिलीवरी भी करेंगे। यह भी कहा कि यदि कोई ग्राहक इससे ज्यादा दूरी से भी होम डिलीवरी मांगता है तो उसे चार्ज देना पड़ेगा लेकिन उसको सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहक जोमैटो और स्विगी के माध्यम से अपना आर्डर बुक कर सकते हैं। साथ ही क्षेत्र के ग्राहकों से अपील भी की एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें और उन्हें हर तरह की सुविधा और क्वालिटी के साथ टेस्ट का वादा किया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh