Advertisement

समाजवादी पार्टी ने चलाया झण्डा लगाओ अभियान

ललितपुर।विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियां अब जोरों से शुरू हो चली हैं। ऐसे में जनपद की ललितपुर व महरौनी विधानसभा सीटों पर भारी मतों से विजयश्री हांसिल करने के लिए समाजवादी पार्टी ने एडी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घर और वाहनों पर पार्टी का झण्डा लगाने का आह्वान किया गया था। प्राप्त निर्देशों के क्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी जोश व उत्साह का संचार हुआ है।
झण्डा लगाओ अभियान के तहत पूर्व सदर विधायक रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में तालबेहट क्षेत्र के कस्बा जखौरा व ललितपुर शहर में अभियान का संचालन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विजय रथयात्रा का आयोजन पूरे प्रदेश भर में किया गया। इस यात्रा में जनता से मिल रहे भारी जन समर्थन से अब बदलाव की लहर उठने लगी है। उन्होंने कहा कि अब युवाओं, बुजुर्गों व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सपा शासनकाल में कराये गये विकास कार्यों के जरिए समाजवादी पार्टी फिर से सत्ता में आयेगी और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर किया जायेगा। इसके अलावा सपा नेता रामविलास रजक ने ब्लॉक बिरधा, महरौनी, नगर पाली, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव रामप्रताप सिंह ने नगर ललितपुर के सदनशाह, चौबयाना, नदीपुरा, विधानसभा 226 प्रभारी स्वामी प्रसाद यादव एड. व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम रजक एड. तालबेहट के ग्रामीण अंचल में, जगदीश कुशवाहा एड., अशोक कुशवाहा ने ब्लॉक अध्यक्ष तालबेहट, धर्मेन्द्र कुशवाहा द्वारा कई सेक्टरों में, पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार द्वारा मसौरा व जिजयावन सेक्टर में
मुन्ना लाल रजक बिरधा सेक्टर में झण्डा लगाओ अभियान चलाया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh