Advertisement

समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने तुलसीराम अहिरवार

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी ने ललितपुर में तुलसीराम अहिरवार को बाबा साहब वाहिनी का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। समाजवादी पार्टी के प्रति लगनशील और युवाओं में खासी पकड़ रखने वाले तुलसीराम अहिरवार को समाजवादी बाबा साहब वाहिनी का जिलाध्यक्ष घोषित किये जाने से जिले के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुये शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का आत्मीय स्वागत किया है। समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को सम्मान देने का काम कर रही है। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी व प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी जी द्वारा जिले का दायित्व सौंपकर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का भरशक प्रयास करेंगे। साथ ही गांव-गांव जाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और गति देते हुये प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का काम किया जायेगा। जिलाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवाओं की टोलियों से गांव-गांव भ्रमण किया जायेगा। साथ ही लोगों को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुये कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के शासनकाल में किये गये कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करके समय व्यतीत किया है। लेकिन अब जनता समझ चुकी है कि उन्हें उपयोगी सरकार चाहिए है। इसलिए उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़कर विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार को सत्ता में लाने का काम करें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh