कानपुर, मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों की आयोजित बैठक के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरान्त वर्षा, बाढ़ आदि के कारण क्षतिग्रस्त हो गये अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से उन मतदेय स्थलों के भवनों में परिवर्तन आवश्यक हो, तो संशोधन प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कल्यानपुर,सीसामऊ, आर्यनगर,महराजपुर घाटमपुर (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन कराते हुये मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव उपलब्ध कराये गये हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराये गये संशोधित प्रस्तावों के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों से विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर की बैठक आयोजित की गयी है।
निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,कल्यानपुर, सीसामऊ, आर्यनगर,महराजपुर एवं घाटमपुर (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि आवश्यक अभिलेखो के साथ बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें! उपस्थिति में जिलाधिकारी के साथ शंकर दत्त कांग्रेश, सुरेश गुप्ता राष्ट्रीय लोकदल, अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, के0के शुक्ला सपा, बीडी राय भाजपा, आर पी कनौजिया सीपीआई प्रदीप यादव लोकतांत्रिक जनता दल, रामचंद्र अग्रहरी भाजपा, आदि लोग मौजूद रहे।
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की जिलाधिकारी के बैठक


















