Advertisement

कानपुर,, सरसैया घाट में गरीब महिलाओं बच्चों और परिवारों के हितों में कार्य करने वाले समाज सेवी संस्था आल इंडिया वूमेनस संस्था समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।
इस बार भी गरीब एवं असहाय बच्चों को प्रशिक्षित करवा कर उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य पर संस्था कार्य कर रही है।
वही ठंड के शुरू होते ही संस्था द्वारा सरसैया घाट पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी रोग, बाल रोग, दंत रोगो के वरिष्ठ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर में आए हुए लगभग 70 महिलाओं 65 पुरुषों और अनगिनत बच्चों का निशुल्क परीक्षण किया और निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया।

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh