Advertisement

कानपुर पुलिस को चोरों का गैंग दे रहा था, चकमा पुलिस ने घेराबंदी कर दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार।
पूरा मामला कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी का है, जहाँ पुलिस ने छापेमारी कर दो चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक सौरभ गुप्ता उर्फ हरिया और उसका एक साथी रंजीत को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
एसीपी स्वरूप नगर ब्रज नारायण सिंह ने बताया की कई दिनों से गाड़ी चोर गिरोह क्षेत्र में सक्रिय हुए थे।
आजाद नगर के पास से इनको गिरफ्तार किया गया है इनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक ई रिक्शा बरामद हुआ है इनके गैंग में कितने सदस्य हैं जिनके बारे में थाने में इनसे पूछताछ हो रही है जल्द ही और लोगो की गिरफ्तारी कर के घटना खुलासा किया जायेगा।

राजू शर्मा
संवाददाता

 

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh