Advertisement

चौधरी चरण सिंह किसानों गरीबों महिलाओं के हितैषी थे

कानपुर 23 दिसंबर 2021 को समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोक दल कानपुर नगर व चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति के संयुक्त तत्वाधान में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119 वां जन्मदिन रामादेवी चौराहा, घंटाघर चौराहा ,गंगा बैराज, तीनों प्रतिमा स्थल पर विधि-विधान हवन पुष्पांजलि कर मनाया गया”वर्तमान राजनीति और चौधरी चरण सिंह ” जी पर चर्चा की गई
अमिताभ बाजपेई क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि चौधरी चरण सिंह जी कुटीर एवं ग्रामोद्योग के पक्षधर थे कहते थे आज देश में बेरोजगारी की भारी समस्या है इस पर समस्या की दृष्टि से चौधरी साहब ने लघु कुटीर उद्योग को प्रोत्साहन देने की नीति पर बल दिया था! ताकि अधिक से अधिक रोजगार नौजवानों को मिल सके ,
नहर की पटरियों पर ग्रामीणों को चलने पर लगी रोक को ब्रिटिश कालीन कानून को समाप्त कराया चौधरी जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में अल्पसंख्यकों के हित संवर्धन हेतु अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया था एकाधिकार बड़े घरानों के उत्पादन करने को मना किया चौधरी साहब में प्रशासनिक क्षमता असिमित थी मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष रालोद ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी साहब किसानों की लड़ाई के साथ-साथ सर्वहारा की भी लड़ाई लड़ते थे चाहे वह किसी भीबजाति धर्म का हो उन्होंने मंडल आयोग के साथ-साथ अल्पसंख्यक आयोग का भी गठन किया था चौधरी साहब ने अपने मुख्यमंत्री काल में सरकारी काम में हिंदी का शत-प्रतिशत प्रयोग तथा 23 तहसीलों में जो मुस्लिम बाहुल्य थी वहां सरकारी गजट उर्दू में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की

UPTV7 NEWS
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh