Advertisement

हर समस्या के समाधान का प्रण लिया है

युवा हृदय सम्राट प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के निर्देश अनुसार आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आज युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व मे 3 जिलों का युवा सम्मेलन कार्यक्रम गोविंदनगर विधानसभा के रतनलाल नगर मंडल स्थित लवली वाटिका लॉन मे आयोजित किया गया जिसमे मंच का संचालन जिला महामंत्री पवन गुप्ता द्वारा किया गया…जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पधार कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की, गौरव भाटिया ने युवा सम्मेलन में हजारों की संख्या मे पहुँचे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। हर एक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लानी है तो विकास आवश्यक है। अच्छी सड़कें, बिजली, हर घर में शौचालय, हर गरीब को मकान व हर एक गरीब को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त होना ही विकास की आधारशिला है। क्योंकि जो समस्या का समाधान करे, वही ‘सरकार’ है। और योगी सरकार ने हर समस्या के समाधान का प्रण लिया है…
विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकार मे क्या होता था ये सब आप जानते है भाजपा सरकार के पौने पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है।
पिछली सरकारों में माफियाओं व अपराधियों द्वारा व्यापारी व हिन्दू भगाए जाते थे।अब कोई व्यापारी या हिन्दू प्रदेश से पलायन नहीं करता है, पलायन होता है तो पेशेवर अपराधियों व माफियाओं का।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा किकोई गरीबी हटाओ का नारा लगाता था, कोई हल्ला बोल का नारा देता था, लेकिन गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य सिर्फ भाजपा की सरकार ने किया है…
गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि ये लड़ाई भाजपा कि नहीं आप की हे ये चुनाव भाजपा नहीं आप लड़ रहे हो योगी जी के लिए में अपना सब कुछ न्योछावर कर दूंगा आप युवाओ के सहयोग से बीजेपी की सरकार बनेगी और हम सभी विजय प्राप्त होंगी
कानपुर बुंदेलखंड के अध्यक्ष सुनील शाहू ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि
देश में वर्ष 2014 के पहले जो नारे लगते थे, जो घोषणाएं होती थीं, वे सभी चुनाव तक ही सीमित होकर रह जाती थीं।2014 के बाद से इस देश में ‘जोड़ने की राजनीति’ प्रारंभ हुई है जिन मुद्दों की आजादी के बाद से निरंतर उपेक्षा होती रही, उन पर नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ ने काम किया है।
जिसमे मुख्य रूप से शिवांग मिश्रा, अंकित गुप्ता, रविंद्र सिंह, सुनील साहू, अनुभव द्विवेदी, सुरेंद्र मैथानी, अजय दीक्षित, स्वप्निल वरुण, विकास दुबे, शिवेंद्र सही, पवन गुप्ता, अंशु ठाकुर, मीनाक्षी, राजवीर सिंह, शिवेश दुबे अभिमानु, रजत मिश्रा, नितेश, सतेंद्र द्विवेदी, राजवीर, सचिन शुक्ला, मनीष, आदि उपस्थित रहे…
शिवांग मिश्रा जी भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर

UPTV7 NEWS
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh