कानपुर नगर- बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के राधन जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य व जाने-माने समाजसेवी राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया के द्वारा और उनके नेतृत्व में शुक्रवार से बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या में कार्य सेवा करने वाले कार्य सेवकों को सम्मानित किया जाएगा इस सम्मान यात्रा का शुभारंभ चौबेपुर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगा तथा इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साधु संत राम धुन गाते हुए प्रत्येक गांव में जाकर हर गांव के कार्य सेवक को अंग वस्त्र पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर और उनको माला पहनाकर सम्मानित करेंगे यह संपूर्ण कार्यक्रम राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में होगा उसमें मुख्य रूप से राजेंद्र पाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विनोद तिवारी कर्मेंद्र त्रिपाठी छत्रपाल सिंह आदि लोग इस कार्यक्रम की देखभाल करेंगे
संवाददाता सुमित कुमार


















