कानपुर :- जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी की क़यादत और नगर जमीअत उलमा के अध्यक्ष डा. हलीमुल्लाह खां के संरक्षण में नशा विरोधी अभियान ज़ोरों शोर से जारी है। कानपुर यतीम खाना चैराहे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नशा मुक्त शहर, नशा मुक्त समाज रैली निकाली गई । जबकि मस्जिदों के इमाम हज़रात के द्वारा लोगों को मादक पदार्थां के नुक़्सानों से वाक़िफ कराया जा रहा है।
रैली का नेतृत्व कर रहे मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने कहा कि अल्लाह ने उम्मते मुहम्मदिया को यह ज़िम्मेदारी दी है कि समाज से बुराइयों को खत्म करने के संघर्ष करें। नशा व शराब एक ऐसी बुराई है जिससे पूरा समाज प्रभावित होता है, हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इन खतरनाक बुराइयों से खुद भी बचें और अपने मुहल्ले और समाज को इनसे बचाने के लिये फिक्रमंद हों। मौलाना ने बताया कि पूर्व क़ाज़ी ए शहर मौलाना मुहम्मद मतीनुल हक़ उसामा क़ासमी रहमतुल्लाहि अलैह इन चीज़ों को लेकर बेहद फिक्रमन्द रहा करते थे और उन्होंने अपने बड़ों की रहनुमाई में शहर कानपुर में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थां के खिलाफ तहरीक चलाई थी, मौलाना साहब रह0 की उसी तहरीक से रोशनी लेकर जमीअत उलमा ने एक मर्तबा फिर नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। मौलाना ने कहा कि बिना भेदभाव धर्म सभी वर्ग के लोगों को इस मुहिम में हिस्सा लेना चाहिए और उन बुराइयों के खिलाफ अपना भरपूर किरदार अदा करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि नशे के खिलाफ ‘नशा मुक्त शहर, नशा मुक्त समाज’ मुहिम का यह सप्ताह एक सांकेतिक प्रोग्राम है जबकि मादक पदार्थां के खिलाफ पूरे साल मुहिम जारी रहेगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने साथियों को प्रोत्साहित करें कि इस बुराई को कानपुर शहर से खत्म करने में मददगार बनें।
UPTV7 NEWS
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट


















