Advertisement

बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने की एक दिवसीय हड़ताल

कानपुर में बीते 5 दिनों में दो अधिवक्ताओं की हत्याओ के चलते आक्रोशित बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने एक दिवसीय हड़ताल कर दी ।
दरसल बीती 17 दिसंबर को बार एसोसिएशन के मतदान के बाद हुए विवाद में अधिवक्ता गौतम दत्त की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी ।वही बीती रात को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने अधिवक्ता राजा राम वर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी ।
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मधु यादव ने कहा कि लगातार 2 अधिवक्ताओं की हुई हत्या से बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में आक्रोश है जिसके चलते हड़ताल की गई है। वही सुरक्षा के लिहाज से कचहरी में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh