Advertisement

श्री महाराजा अग्रसेन वंशज सभा (पंजी.) कानपुर द्वारा अग्रवाल विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा

श्री महाराजा अग्रसेन वंशज सभा (पंजी.) कानपुर द्वारा अग्रवाल विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन  आगामी दिनाँक 26/12/2021 दिन रविवार को बाल भवन, लॉन नं. 1, कानपुर में किया जा रहा है इसी संदर्भ में आज दिनांक 23/12/2021 दिन गुरुवार को ‘अग्रसेन स्मृति भवन’, मेस्टन रोड, कानपुर में पत्रकार वार्ता की गई !सभा विगत 25 वर्षों से निरन्तर सफलता पूर्वक परिचय सम्मेलन का आयोजन करती आ रही है, इस कार्यक्रम में विवाह योग्य युवक-युवती के अभिभावक अपने बच्चों के मुताबिक सहजता से रिश्ते देखते है, जिसमें उनको 90 प्रतिशत सफलता अर्जित होती है, किन्तु आज भी इस पढ़े-लिखे खुले विचार वाले समाज में कन्याओं की वैवाहिक समस्याओं को लेकर जटिलता बरकरार है, जिससे अभिभावकों सहित बच्चों के दिल में ठेंस पहुँचती है, किन्तु यह मंच एक ऐसा माध्यम है जिसमे किसी प्रकार की हीनता कन्याओं, युवकों और अभिभावकों को नही होती है !सभा द्वारा निर्णय लिया गया है कि सर्व वैश्य समाज की कन्याओं को परिचय सम्मेलन में शामिल किया जायें इसके लिये उनका पंजीकरण करा कर उनका परिचय मंच से कराया जायेगा जिससे उनकी वैवाहिक समस्याओं का निदान होगा इस वर्ष विशेषतया, महाराष्ट्र, गुजरात, दक्षिण भारत, राजस्थान, पंजाब व पूर्वांचल से विवाह योग्य सुशिक्षित युवक-युवतियों के आवेदन की प्रविष्टियाँ प्राप्त हो रही है !साथ ही सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश, कानपुर नगर एवं देहात, बुन्देलखण्ड, उत्तराखण्ड के आवेदन तो पूर्व की भांति प्राप्त हो रहे हैं!गत वर्ष सामूहिक विवाह के अतिरिक्त लगभग 65 प्रतिशत विवाह परिचय पुस्तिका के माध्यम से अलग से हुए! जो अभिभावक सामूहिक विवाह के इच्छुक होते है, उनके ही बच्चों का विवाह सभा द्वारा आगामी 26 जनवरी 2022 को कराया जाएगा सभा के इस पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष श्री गोविंद प्रसाद अग्रवाल, संयोजक श्री आलोक अग्रवाल, महामंत्री श्री गोपाल अग्रवाल गुड़िया वाले, मंत्री मधुप अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, उपाध्यक्ष – उमेश चन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, सह-संयोजक प्रवीन अग्रवाल, विदित अग्रवाल उपस्थित हुए

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh