कानपुर नगर- शुक्रवार को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के चौबेपुर स्थित हनुमान मंदिर से अयोध्या कार्यसेवक सम्मान यात्रा का आरंभ प्रमुख समाज सेवी व राधन जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में चौबेपुर हनुमान मंदिर से राजा दिवाकर व भारगी नारायण पांडे द्वारा झंडी दिखाकर सम्मान यात्रा को रवाना किया गया सम्मान यात्रा मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला तथा लगभग 30 कारों के काफिले के साथ रवाना हुआ यात्रा चौबेपुर ब्लाक से प्रारंभ होकर मंधना में दिनेश अवस्थी महेश त्रिवेदी पाचोरा दीनबंधु बाजपेई चौबेपुर भारगी नारायण पांडे गणेश दीक्षित रवि दीक्षित नुनहा विष्णु दत्त अग्निहोत्री बादीपुरवा भगवंतपुर रौतापुर बहरामपुर बनसंटी खड़कपुर गबडहा देदूपुर इंदलपुर जुगराज चौबेपुर होते हुए शिवराजपुर के लिए रवाना हुई यात्रा में एक दर्जन साधु महात्माओं की उपस्थिति में राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया ने महात्माओं को माला और अंग वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया उसके उपरांत यात्रा को रवाना किया गया राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया ने बताया कि या यात्रा चार दिवसीय और इसमें प्रत्येक कार्य सेवक को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि जब तक सभी कारसेवकों का सम्मान नहीं किया जाएगा तब तक यात्रा निरंतर चलती रहेगी या यात्रा राजा दिवाकर के नेतृत्व में संपूर्ण बिल्हौर विधानसभा में जाएगी
संवाददाता सुमित कुमार


















