Advertisement

अयोध्या के कार्य सेवको का सम्मान करने से मिली आत्मसंतुष्टि- राजा दिवाकर

कानपुर नगर- शनिवार को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के शिवराजपुर के भूतेश्वर मन्दिर से दूसरे दिन अयोध्या के कार्यसेवको के सम्मान यात्रा का आगाज नगर के जाने माने प्रमुख समाज सेवी व राधन जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में भूतेश्वर मंदिर से राजा दिवाकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के व पदाधिकारियो के साथ सम्मान यात्रा निकली यात्रा मे दूसरे दिन 15 वाहनो सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला एक साथ रवाना हुआ यात्रा में एक दर्जन साधु महात्माओं की उपस्थिति देखी गयी राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया ने संत महात्माओं को माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया उसके उपरांत यात्रा को रवाना किया गया राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया ने बताया कि इसमें प्रत्येक कार्य सेवक को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि जब तक बिल्हौर विधानसभा के सभी कार्यसेवकों का सम्मान नहीं हो जाएगा तब तक यात्रा निरंतर चलती रहेगी यह यात्रा राजा दिवाकर के नेतृत्व में संपूर्ण बिल्हौर विधानसभा में जाएगी इस यात्रा में मुख्य रूप से शुभम बाजपेई ब्लाक प्रमुख शिवराजपुर अमिताभ त्रिपाठी अनुराग शुक्ला राजेंद्र पाल कमलेश तिवारी संजीव द्विवेदी कमरेद्र त्रिपाठी तनु पाण्डेय रोहित दिवाकर छत्रपाल हनी खन्ना उत्कर्ष अग्निहोत्री सतीश शुक्ला विनोद तिवारी संजय दुबे अनुज त्रिवेदी मो० आरिफ़ आदि प्रमुख लोग यात्रा में शामिल रहे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh