कानपुर,मैनावती मार्ग स्थित बने आसाराम बापू के आश्रम में तुलसी पूजन व संतो का सम्मान किया गया जिसमें कानपुर नगर के प्रमुख संत सम्मिलित हुए आपको बता दें तुलसी के औषधीय अध्यात्मिक और धार्मिक फायदों की चर्चा करते हुए संतो ने बताया कि 25 दिसंबर 2014 को संत आसाराम बापू ने तुलसी के इन महत्वपूर्ण लोगों को समाज तक पहुंचाने के लिए तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत की थी और आज पूरी दुनिया में इसे मनाया जा रहा है। देश में सुख,सौहाद्र, स्वस्थ्य,शांति से जन समाज का जीवन मंगलमय हो इस लोक हितकारी उद्देश्य प्राणी मात्र के हितकारी चिंतक पूज्य आसाराम बापू की पावन प्रेरणा से तुलसी पूजन दिवस मनाया जा रहा है।हिन्दू राष्ट्र सेना के धनंजय देसाई ने बताया कि आशाराम बापू जैसे योगी महापुरुषों के चरित्र पर लांछन लगाकर बापू को ही नही बल्कि सनातन संस्कृति को निशाना बनाया गया है।वही देशाई ने आशाराम बापू को सनातन धर्म की रक्षा प्रणाली की उपमा दी और भारत को तोड़ने की बदनियत रखने वाले जानते है कि जब तक भारत कि आधार शिला रूपी उसके संतो के चरित्र पर लांछन न लगाया जाए तब तक सनातन संस्कृति को मिटाया नहीं जा सकता है इस अवसर पर संत बाल योगी अरुण चैतन्य पुरी, कृष्णा दास(महामंडलेश्वर),डॉ उदितानंद डंडी आश्रम नवाबगंज,साध्वी सतरूपा,मनोजानन्द(गोल्डन बाबा),सानंद महाराज, कौशल महाराज,शिवा कांत महाराज,आशुतोष गिरी महाराज(गौरक्षक) आदि लोग मौजूद रहे।


















