Advertisement

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया

कानपुर ,राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में पार्टी मुख्यालय सब्जीमण्डी, बादशाहीनाका कानपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयन्त चौधरी का 43वाँ जन्मदिन विधिविधान से हवन कर बड़े हर्षोल्लास व मिष्ठान वितरण करके मनाया गया ।सुरेश गुप्ता प्रान्तीय प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकदल उ०प्र० ने अपने सम्बोधन में बताया कि श्री जयन्त चौधरी का जन्म 27 दिसम्बर 1978 में हुआ था। ये पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के पुत्र हैं इन्होंने दिल्ली में सन् 2002 में दिल्ली विध्वविद्यालय से एम०एस०सी० कर लन्दन स्कूल आफ इक्नोमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की। वह 15वी लोकसभा सन् 2009 में मथुरा से सांसद निर्वाचित हुए वह ससंदीय कई समितियों के सदस्य भी रहे। जैसे कृषि जैसी महत्वपूर्ण कमेटी के सदस्य रहे। 5 अगस्त 2011 को सरकार के सन् 1994, भूमि अधिग्रहण बिल पर प्राइवेट मेम्बर बिल भूमि अधिग्रहण  लाये जयन्त चौधरी ने हमेशा किसानो, मजदूरों की समस्याओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वे इण्डियन काउन्सिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के जनरल बोर्ड के भी मेम्बर रहे, उन्होंने गन्ना किसानों के आन्दोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कई बार आन्दोलनों की अगुवाई की। उनके मन में चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजित सिंह जी की तरह किसानों व गरीब लोगों के बारे में मदद की सोंच बनी रहती है। कार्यक्रम प्रमुख रूप से वीर गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान नगर अध्यक्ष, सोनू गुप्ता बबलू कश्यप नरेंद्र यादव , प्रदीप यादव, शाकिर अली उस्मानी, सुफियान, मोहम्मद नसीम दीपक शर्मा, रमाकांत मिश्रा आकाश आदि लोग मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh