Advertisement

सपा छोड़कर पार्षद शिब्बू अंसारी, पार्षद सुहेल खान कांग्रेस में हुए शामिल

कानपुर, समाजवादी पार्टी के वार्ड 107 चमनगंज दिग्गज पार्षद शिब्बू अंसारी, वार्ड 109 बेकन गंज पार्षद सुहेल खान समाजवादी पार्टी छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के नेतृत्व में लखनऊ कांग्रेस कार्यलय पहुंचकर शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनी मुस्लिम आबादी के क्षेत्रों में अपने कार्यों से जनता का दिल जीतने वाले पार्षदों ने सपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है अब सवाल यह पैदा होता है की समाजवादी पार्टी से पुराना नाता होते हुए ऐसा कदम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कितना नुकसान पहुंचाएगा जो जनता हित की बात करता है वही जनता पर राज करता है एक बड़े समूह का वोट बैंक कांग्रेस की झोली में जाते हुए दिख रहा है इसका असर क्षेत्रीय सपा विधायक पर पड़ता है या नहीं यह तो समय बताएगा लेकिन जिस तरह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभाएं चल रही हैं भीड़ बेकाबू हो रही है ऐसी स्थिति में कांग्रेश अपना वोट बैंक किस हद तक इकट्ठा कर पाएगी। ऐसे में दोनों पार्षदों का कहना यह है कि जनता के हित के लिए कार्य किया है क्षेत्रीय जनता मेरे साथ है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh