Advertisement

पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू को नगर निगम में पार्षद दल का नेता चुना गया

कानपुर ,समाजवादी पार्टी कानपुर नगर निगम में पार्षद दल के नेता का चयन हेतु पार्षदों की एक अति आवश्यक बैठक सपा कार्यालय नवीन मार्केट में नगर अध्यक्ष डाक्टर इमरान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के साथ सभी पार्षदों ने नगर निगम में पार्षद दल के नेता के चयन पर चर्चा की बैठक में पार्षद दल के नेता के लिए कई पार्षदों से वार्ता की गई अंत में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास करके दो बार के पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू को सर्व सम्मत से नगर निगम में पार्षद दल का नेता के नाम पर मोहर लगाकर नेता चुना गया इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि अभिषेक गुप्ता मोनू आगामी 1 जनवरी 2022 को नगर निगम में होने वाली बैठक व कार्यकारिणी के चुनाव में समाजवादी पार्टी का पक्ष रखकर समाजवादी पार्टी के पार्षदों की आवाज को बुलंद करेंगे तथा नगर निगम में समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। बैठक में पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू मोहम्मद मुरसलीन हां भोलू जावेद अख्तर गुड्डू अर्पित यादव लियाकत अली बबलू मल्होत्रा मनोज यादव अजीत दिवाकर संजय यादव मन्नू रहमान उमर शरीफ नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर सुभाष त्रिवेदी मोहम्मद अली आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-09-20 at 16.15.32
nsingh