Advertisement

संत रविदास जयंती समारोह समिति डॉक्टर अंबेडकर नगर विजय नगर शास्त्री नगर कानपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 2 जनवरी 2022 को अति आवश्यक संगठनात्मक बैठक का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर पार्क अंबेडकर नगर विजय नगर कानपुर में सायंकाल 3:00 बजे से किया गया।
बैठक  मुख्य रूप से विगत वर्ष में संपन्न हुई शोभायात्रा और संत रविदास स्मृति महोत्सव की समीक्षा के उपरांत वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए इस वर्ष आयोजन कमेटी में नामित सम्मानित पदाधिकारीगणों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए इस वर्ष संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती 16 फरवरी 2022 को भव्य शोभायात्रा और विगत वर्षों की भांति संत रविदास स्मृति महोत्सव के अंतर्गत 12 मार्च 2022को डबल पुलिया विजयनगर में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहयोग की अपील की गई।
इस अवसर पर आयोजन कमेटी का उत्साहवर्धन करने और उचित मार्गदर्शन देने के लिए सेंट्रल रविदास कमेटी हरबंस मोहाल कानपुर के गणमान्य पदाधिकारियों ने भी उपस्थित होकर अपना मार्गदर्शन दिया। वर्ष 2022 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा और उसके उपरांत आयोजित होने वाले संत रविदास स्मृति महोत्सव आयोजन कमेटी में मुख्य रूप से सर्व श्री आर के भास्कर, लालता प्रसाद आजाद ,राधेश्याम भारतीय, मुन्ना हजारिया ,मुनेश्वर कुमार गौतम ,शेषराम भारतीय, कलावती वाल्मीकि, बबलू कुमार गौतम ,विफन राम गौतम, मुन्ना गौतम, रविंद्र पासवान, रामगोपाल यादव, मनोज कुमार बौद्ध, बृज बिहारी बौद्ध, सोहन भारती, कमलेश वर्मा, लालाराम दिवाकर ,जितेंद्र गौतम ,अनुज भारती, संतोष प्रजापति, मीना खन्ना, बॉबी गुप्ता, जगदीश गौतम, मुकेश कठेरिया, प्रियांशु सरोज, आशु सम्राट, आयुष चौधरी, प्रेमा गौतम, आदि लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई।
आयोजित बैठक में मुख्य रूप से प्रोफेसर आर सी धीमान एडवोकेट, मुरली राम कुरील, हरिश्चंद्र, लाल बहादुर, अशोक कुमार, कमल धारिया,रामप्रसाद आजाद, कपूरचंद, सूर्य प्रसाद, कृष्णपाल दिवाकर ,पन्नालाल जैसवार, रमाकांत राजपूत, जगन्नाथ बौद्ध ,लालजीत बौद्ध ,योगेश कुमार संखवार, सुबोध अर्जुन सिंह यादव, जगदीश कुरील, अमन विश्वकर्मा ,रामकेवल गौतम, भोलाराम ,धन सिंह मीना खन्ना, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और विचार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh