Advertisement

सुंदरकांड के साथ किया नये साल का स्वागत

कानपुर। बदशाहीनाका हटिया स्थित जिम वर्टेक्स फिटनेस पे जिम संचालक रितेश तिवारी द्वारा सुंदरकांड का आयोजन कर नये साल का स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना कर वर्षभर सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ सुंदरकांड का आयोजन किया। शहर की खुशहाली की कामना की। मिष्ठान व प्रसाद वितरण किया। मौके पर आयोजित सुंदरकांड में दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा साल के पहले दिन लोगों ने प्रसिद्ध बाबा अनंददेश्वर परमट मंदिर समेत अनेक देवालयों में पूजा अर्चना कर सालभर क्षेत्र व लोगों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।बाबा अनंददेश्वर मंदिर में लोगों ने बाबा से जल्दी कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुनील बजाज जी ,नीता मिश्रा जी, प्रमोद जायसवाल, आमोद त्रिपाठी, डॉली यादव,शैल शुक्ला,अमरीश गुप्ता,अमर जायसवाल, आनंद गुप्ता,अनुज गुप्ता,अजय शुक्ला,आयुष द्विवेदी, रितेश तिवारी,अभिषेक दिवाकर,अनुज शुक्ला, ईशु गुप्ता,अमित गुप्ता,चंदन जायसवाल ,सनी जायसवाल,नितेश सोनकर आदि अन्य साथी उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh