Advertisement

चोरी का आरोपी थाने से फ़रार, पीड़ित का आरोप पुलिस ने साठगांठ कर भगाया

कानपुर :- गोविंदनगर थाने से चोरी का आरोपी फ़रार, दबौली के रहने वाली मिथलेश कुमारी पाण्डेय के घर 1 जनवरी को विकास गुप्ता उर्फ विजय ने लाखों की चोरी को दिया था अंजाम, पीड़ितों ने स्वयं विकास गुप्ता उर्फ विजय को पकड़कर पुलिस को था सौपा, पीड़ित के अनुसार पुलिस के पूछताछ उसने चोरी करना स्वीकार करके माल घर मे रखा था कहा, बरामदगी को गयी पुलिस के लौटने के बाद सुर बदले, बोले कुछ नही हुआ बरामद, पीड़ितों का आरोप थाना पुलिस ने चोर से साठगांठ कर चोर को करा दिया फ़रार,मामले में एसीपी गोविंदनगर विकास पाण्डेय ने बताया कि भीड़ का लाभ उठा कर चोरी का नामदर्ज आरोपी विकास गुप्ता थाने से फ़रार हो गया है पीड़ित मिथलेश कुमारी ने अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को सुनाई अपनी व्यथा, बोली पुलिस आरोपी विकास के फरार होने के बाद पुलिस कमिश्नर के यहाँ गुहार लगाने पहुँचे तो वहाँ से डीसीपी साउथ के यहाँ भेज दिया गया जिसके बाद डीसीपी साउथ रवीना त्यागी से मिली लेकिन उसके बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई न ही चोर पकड़े गए और न ही चोर को छोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर कोई कार्यवाही हुई।

जल्द ही उसे ढूढ़ लिया जाएगा। अब पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपी विकास से साठगांठ कर थाने से भगा दिया, अब सवाल ये है कि थाने से चोरी का आरोपी फरार हो या फिर फ़रार दिया गया आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh