कानपुर-सीजीएचएस हो रहे भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही न होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा की अगुवाई में वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कानपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।जिसमे बताया गया कि स्वास्थ्य योजना कानपुर केंद्र सरकार सीजीएचएस के रतनलाल नगर स्थित अपर निदेशक कार्यालय में तैनात चीफ मेडिकल ऑफिसर सीएमओ डा . हरी सिंह का निजी प्रैक्टिस करते हुए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में वह सीजीएचएस से संबद्ध प्रिया अस्पताल में पैसे लेकर मरीज देखते नजर आ रहे हैं।मगर स्वस्थ महकमा भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश कर रहा है।राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पाण्डेय ने कहा कि जो सरकार ईमानदारी, सुशासन को बात करती वह ऐसे भ्रष्टाचारीयो पर कार्यवाही नही क्यों नही है।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पाण्डेय, जिला अध्यक्ष पंकज तोमर,प्रदेश सचिव शिवम शुक्ला, अध्यक्ष सुरेश साहू,प्रदेश मंत्री आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री अखिलेश साहू, रितिक। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीजीएचएस भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय आज़ाद मंच प्रधानमंत्री के नाम पत्र


















