Advertisement

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने समस्त धर्म गुरुओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की

जिलाधिकारी अपडेट 6 जनवरी 2022 कानपुर नगर । जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने समस्त धर्म गुरुओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की । बैठक में जिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि जनपद कानपुर नगर में छुटे हुए लोग, जिन्होंने अभी तक अपनी प्रथम डोज नही लगवाई है तथा जिन्होंने प्रथम डोज लगवा ली है और दूसरी डोज डीयू होने के बाद भी नही लगवाया है। आप लोग अपने अपने धर्म स्थलों में आने वाले लोगो को जागरूक करें कि जिन लोगो की वैक्सिनेशन डीयू है या जिन लोगो ने अभी तक वैक्सिनेशन नही लगवाई है वे लोग वैक्सिनेशन लगवा ले। जिससे कि कोविड संक्रमण का खतरा कम हो सके । जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों में अब तक आबादी के 85 प्रतिशत लोगो ने वैक्सीनेशन कि दोनों डोज लगवा ली जाए। जबकि ग्रामीण क्षेत्रो में 95 प्रतिशत लोगो द्वारा वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाई जा चुकी है । सभी धर्म गुरु अपने धर्म स्थलों से आने वाले लोगो को वैक्सिनेशन लगवाने के लिए जागरूक करे। जनपद कानपुर नगर में 10 जनवरी से बूस्टर डोज भी लगाई जा रहे है। जिन लोगो ने अपनी दोनो डोज लगवा ली है ,जिसके 39 सप्ताह पूर्ण हो चुके है वे सभी लोगो को बूस्टर डोज लगवा सकते है, इसके साथ साथ जनपद कानपुर नगर के विभिन्न स्थानों पर 15 से 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन लगातार किया जा रहा है । सभी धर्म गुरु अपने धर्म स्थलों आने वाले लोगो से लगातार अपील करें तथा समाज के लोगो के साथ बैठके कर उन्हें वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक करें । बैठक में सभी धर्म गुरुओं ने लोगों से वैक्सीनेशन कराने के संबंध में अपील की वीडियो संलग्न है। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार व समस्त धर्म गुरु उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh