Advertisement

सपा ही व्यापारियों की सच्ची हितैषी: अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर। प्रदेश में 10 दिसम्बर, 2021 से पुनः मण्डी शुल्क लागू करने व 1 जनवरी 2022 से फुटवियर पर जीएसटी बढाने से नाराज व्यापारियों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ पदयात्रा सत्याग्रह करते हुए मण्डी शुल्क समाप्त करने व फुटवियर पर जीएसटी बढ़ौतरी के निर्णय को वापस लेने की मांग की।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,कानपुर महानगर अध्यक्ष मनोज चौरसिया व सपा नेता प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में काफी तादाद में एकत्रित व्यापारियों ने मास्क पहन कर बर्रा 8 सब्ज़ी मंडी में पदयात्रा सत्याग्रह किया।पदयात्रा की समाप्ति पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव श्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जीएसटी लागू करते समय वन नेशन वन टैक्स का वादा किया पर अभी तक मंडी शुल्क को समाप्त नहीं किया।बगल के प्रान्त बिहार में मण्डी शुल्क नहीं है, जिससे सीमा पर कालाबाजारी को बल मिल रहा है और हमारी स्थानीय मंडियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।वहीं इस भयंकर मंदी के दौर में भी फुटवियर जैसे की जूते, चप्पल पर जीएसटी 5 की जगह 12 करके हज़ारों कारखानों को बंदी की कगार पर ला दिया है।नोट बन्दी, जटिल जीएसटी, अनियोजित लॉक डाउन से बर्बाद व्यापार और व्यापारियों पर यह कोढ़ में खाज हो जायेगा।कानपुर महानगर अध्यक्ष मनोज चौरसिया ने कहा कि व्यापारी हित में समाजवादी व्यापार सभा लगातार केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ संविधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।प्रदीप तिवारी ने व्यापार एवं व्यापारी हित में भाजपा की डबल इंजिन की सरकार से मण्डी शुल्क को तत्काल वापस व फुटवियर पर जीएसटी कम करने की मांग करते हैं।पदयात्रा सत्याग्रह में मुख्य रूप से समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश सचिव कृपा शंकर त्रिवेदी,कानपुर महानगर अध्यक्ष मनोज चौरसिया, प्रदीप तिवारी,महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दीपा यादव,मिंटू यादव, पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, अश्वनी निगम, बृजेन्द्र यादव, ओम प्रकाश चौटाला,मो इरशाद आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh