श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा रंजीत नगर से शबद-कीर्तन और श्री अखंड पाठ साहिब के साथ शुरू हो गयी।
श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड ने कहा कि मौसम खराब होने से कुछ व्यवधान पड़ा है, उसे आयोजक व संगत मिलकर समय रहते दुरस्त कर लेंगे और विचार के पश्चात होने वाले फैसले से संगत को अवगत करवाया जाएगा। प्रकाश उत्सव कार्यक्रम मोतीझील में ही 8 व 9 जनवरी को होंगे, जिसमें 8 जनवरी को लंगर की सेवा होगी व धार्मिक दीवान सजेंगे, मुख्य समारोह 9 जनवरी को होंगे। शबद कीर्तन और पाठ के साथ लंगर का भी आयोजन किया जाएगा
कार्यक्रम की शुरुआत रंजीत नगर गुरुद्वारे से शुरू हो गयी। जिसमे भाई सुरजीत सिंह (हजूरी रागी गुरुद्वारा रंजीत नगर), कीर्तन भाई नरेंद्र सिंह (हजूरी रागी गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी चौक), कीर्तन भाई भूपिंदर सिंह (हजूरी रागी गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब चौक), कीर्तन भाई कुलदीप सिंह राजा (हजूरी रागी गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर जी चौक) अंत में अरदास समाप्ति दीवान का आयोजन किया गया इस मौके पर कुछ लोगों को सरोपा देकर भी सम्मानित किया गया।
सेवा करने वालो में सरदार सुखविंदर सिंह लाडी भल्ला, मोहन सिंह झांस, ज्ञानी मदन सिंह, हरजिंदर सिंह, करमजीत सिंह, हरमिंदर सिंह लोंगोवाल, मीतू सागरी, दया सिंह गांधी, तारन सिंह, मनमीत सिंह राजू पहलवान, गगन ढींगरा, उजागर सिंह ग्रोवर और मंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे…


















