कानपुर नगर। किदवई नगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में सर्वत्र दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ की समाप्ति के बाद स्त्री सत्संग हजूरी रागी हरदीप सिंह जी द्वारा गुरबाणी गुरु इतिहास से संगतो को जोड़ते हुए गुरमत समागम हुआ। गुरुद्वारा साहिब की संगत ने इस प्रकाश उत्सव को मुख्य रखते हुए श्री चौपाई साहिब के पाठ लगभग 16000 करके गुरु महाराज जी को बधाई दी। सरदार कुलवंत सिंह जी ने 5,000 से ऊपर पाठ चौपाई साहिब के किए,जिनको गुरुद्वारा कमेटी द्वारा गुरु साहब का स्वरूप चांदी का सिक्का भेंट किया गया। लगभग 50 गुरु नानकनाम लेवा संगतो द्वारा पाठों को किया गया। स्त्री सत्संग द्वारा वाहो-वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला, सब पढ़े गये। गुरुद्वारा साहिब के बाद राहगीरों के लिए खिचड़ी एवं चाय का वितरण भी किया गया। मौजूद लोगों ने जमकर लंगर छका। विशेष रुप से कुलवंत सिंह पप्पी, गुरदीप सहगल, इंदरजीत सिंह, अशोक अरोड़ा, श्री चंद्र स्थानी, बलजीत कौर, कल्याण सिंह, सरदार नीतू सिंह, सोनिया, सुरेंद्र कौर संतों की सेवा कर रहे थे।


















