Advertisement

कानपुर चेप्टर आफ कास्ट एकाउन्टेन्ट में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

“रोल ऑफ सीएमएएस इन एक्लेरेटिंग इंडियन इकोनॉमी विषय पर किया गया कार्यक्रम में मा० सांसद सत्यदेव पचौरी, कानपुर का स्वागत सचिव अजय कुमार शर्मा ने किया। सांसद जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन करके किया गया। उन्होंने कहा कि चीन की इकानमी के साथ यदि भारतीय उद्यमियों को प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने उत्पादों की लागत को न केवल कम करने के लिए करना होगा वरन न्यूनतम स्तर पर लाना होगा। उन्होंने कहा कि आज करोना के कारण विश्व की सभी बड़ी अर्थवव्यवस्थाएं अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है इस समय भारत की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन सराहनीय है। मोदी जी की नीतियों का परिणाम है कि भारत की अर्थव्यवस्था ने विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।
मा० सांसद जी ने डा० आशुतोष मिश्रा की “कास्ट एण्ड मैनेजमेंट” पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि इस पुस्तक की आवश्यकता आज के दौर में बहुत ज्यादा है। भारत को अर्थ जगत में विश्व गुरू बनाने के लिए इन विषयों पर शोध व पुस्तकों की महती आवश्यकता है। प्रथम सेशन मा० श्री रघुवीर सिंह, मुख्य अतिथि महानिदेशक, टूप कफट लि० प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर श्री ब्रजेश दीपांकर, डिप्टी कमिश्नर एस.जी.एस.टी.. कानपुर इस सेशन में जी.एस.टी के नियमों का सरलीकरण के विषय में बताया जिससे कि उद्यमियों / करदाता को जीएसटी के नियमों का अनुपालन आसनी से कर सके इस विषय पर उन्होंने जानकारी प्रदान किया। द्वितीय सेशनः मा० श्री डी०के० वर्मा, मुख्य अतिथि -निदेशक, एम.एस.एम.ई. कानपुर क्षेत्र मुख्य वक्ता श्री सुनील अग्निहोत्री ने भारत सरकार द्वारा लघु उद्यमियों को दी जाने वाली वित्त एवं साख सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम पर प्रकाश डाला जायेगा जो उद्यमिता के लिए फायदेमंद साबित हो सकेगा। उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि आज देश में लघु इकाई के लिए भारत सरकार की वित्तीय मदद के लिए लोन की कई स्कीमें हैं जिनमें साथ ही साथ आज का दौर स्टार्ट अप का है और भारत के नवयुवक इस क्षेत्र में प्रगतिशील है।तृतीय सेशन मा० श्री एस०के० सक्सेना, मुख्य अतिथि, निदेशक, ट्रूप्स इण्डिया लि० कानपुर मुख्य वक्ता श्री ए०के० श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन, कानपुर चेप्टर ने आयात-निर्यात नीति एवं रेगुलेशन के विषय में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इसका मुख्य उद्देश्य साधारण व्यापारी लाभ ले सके और उन्होंने बताया कि भारत की आयात-निर्यात की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और आज भार इस क्षेत्र में न केवल मसाले, चमडा, कारीगरी, आभूषण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण आदि है। चतुर्थ सेशन: मा० गोविन्द महेश्वरी, टेक्सेशन एक्सपर्ट इसमें मुख्य वक्ताओं ने आयकर से लाभ एवं सुविधाओं से प्रत्यक्ष लाभ कैसे प्राप्त होता है, के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इसके अतिरिक्त विनियोग से संबंधित नियम और आय अर्जन के बारे में भी बताया जायेगा।
मा० राजीव कपूर, इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट इस सेमिनार में सी.ए. सीएस के चेयरमैन और सचिव उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। चेयरमैन श्री आर०के० त्रिवेदी जी ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इसमें उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्थान सदस्य और प्रबंधन समिति की औद्योगिक विकास में अहम भूमिका होगी।इसके अतिरिक्त मुख्य वक्ताओं के कर कमलों द्वारा वरिष्ठ संकाय सदस्यों को लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड से दिया गया एवं सीएमए उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्राइज वितरण किया गया कार्यक्रम के समन्वयक डा० राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया धन्यवाद ज्ञापन सीएमए रुचिर गुप्ता ने किया मंच का संचालन डा० आशुतोष मिश्रा एवं सीएमए अरविन्द भार्गव ने किया सेमिनार में मुख्य रूप से सीएमए डी०एस० कपूर, सीएमए एम.आर. व्यास, सीएमए ए०के० भार्गद, सीएमए आर.के. मिश्रा, सीएमए अजय शर्मा, सीएमए, सीए, सीएस आर०के० शुक्ला, सीएमए आशुतोष मिश्रा, सीएमए हेमन्त सोनी, डा० राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, सीएमए रुचिर गुप्ता, सीएमए सीएमए एस०के० वर्मा, राजकिशोर एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh