महर्षि बाल्मीकि केन्द्रीय मेला कमेटी द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बाल्मीकि उपवन मोतीझील में किया गया मुख्य अतिथि मा० सत्य देव पचौरी सांसद जी ने अध्यक्ष के रूप में राम जीयावन सागर, महामंत्री श्री अरूण समुद्रे, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मकोरिया, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री सचिन कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा – और महिला प्रकोष्ठ महामंत्री प्रतिभा चौधरी को शपथ दिलायी शपथ ग्रहण के पूर्व मुख्य अतिथि सत्य देव पचौरी जी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया तथा श्री पचौरी जी ने उदबोधन में कहा कि मेला कमेटी विगत 25 वर्षों से समाज की शैक्षिक, धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक प्रगति का कार्य कर रही है। मेला कमेटी द्वारा हर वर्ष शरद पूर्णिमा के दिन कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाता है । इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र मौथानी जी विधायक ने भी अपने विचार दिये प्रमुख रूप से प्रकाश हजारिया, राम गोपाल सागर, माता प्रसाद, डी०डी०सुमन, मुन्ना पहलवान, सुरेश भारती, मुन्ना हजारिया, राम स्वरूप, श्रीकान्त बेरीसाल, हर भजन नन्हेट, शिव राम मकोरिया, अशोक भारती, बबलू खोटे, नरेन्द्र खन्ना, अशोक राइटर, रमेश करौचिया सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी सामिल हुये। संगीत नाटक कला एकडमी उ०प्र० के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश हजारिया ने किया।मैं सचिन कुमार ईश्वर की शपथ लेता हूँ कि जिस पवित्र उद्देशों जैसे कि सामाजिक एकता को बढ़ावा देना समाज की शैक्षिक, धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक प्रगति के लिए कार्य करना समाज के आदि गुरूओं के जन्म दिवस मनाना व अन्य सामाजिक उत्थान के कार्य करने के लिए मैं अन्तिम समय तक संघर्ष करता रहूँगा मैं सचिन कुमार ईश्वर की शपथ लेता हूँ कि महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव केन्द्रीय मेला कमेटी जिसका मुझे महामंत्री युवा प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है पद और संगठन की पवित्रता का सदैव ध्यान रखूंगा और ऐसा कोई कार्य नहीं करूंगा जिससे इस संस्था की गरिमा धुमिल हों में सचिन कुमार ईश्वर की शपथ लेता कि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केन्द्रीय मेला कमेटी के समस्त नियमों का पालन करूंगा तथा कमेटी के संचालक / प्रबन्ध कार्यकारिणी / पंचायतों के सरपंच, मार्ग दर्शक और समाज के शुभ चिन्तक जैसा मार्ग दर्शन देगे उससे लोकतांत्रिक ढंग से करूंगा। इस संकल्प को पूरा करने में परम पिता परमेश्वर मेरी मदद करें।
महर्षि बाल्मीकि केन्द्रीय मेला कमेटी द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन


















