Advertisement

प्रियंका गाँधी कानपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े : इखलाक अहमद डेविड

कानपुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं 216 छावनी विधानसभा के आवेदक इखलाक अहमद डेविड ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व प्रदेश की जनता की हृदय से इच्छा है कि प्रियंका गाँधी उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़े जो 32 वर्षों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है कानपुर में कांग्रेस भाजपा को कई बार हरा चुकी है। प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए प्रियंका गाँधी के कानपुर नगर की किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने से कानपुर नगर व कानपुर देहात के साथ अवध क्षेत्र की असंख्यक विधानसभा की सीटो पर जीत हासिल की जा सकती है कांग्रेस मजबूत होगी और जिस तरह से 50 प्रतिशत आबादी वाली महिलाओं का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है वो पार्टी के लिए अच्छा संकेत है उनके हक की आवाज़ बुलंद कर प्रियंका गाँधी ने भाजपा सपा बसपा सभी को नीद से जगा दिया जो महिलाओं को तवज्जो देने से कतराते थे वो भी उनको हक़ देने की बात करने लगे है। प्रियंका गाँधी के विधानसभा चुनाव लड़ने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निश्चित तौर पर जोश का संचार होगा इखलाक अहमद डेविड ने ई-मेल, स्पीड पोस्ट ट्विटर के माध्यम से प्रियंका गाँधी को पत्र भेजकर कानपुर की किसी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh