Advertisement

विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से तैयार हो गयी है

,
कानपुर,शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने में आईटीबीपी के जवान शामिल होंगे, बुधवार को कानपुर में आईटीबीपी व पुलिस के जवानो ने फ्लैग मार्च निकाला।

कानपुर स्वरुप नगर थाने के एसीपी ब्रजनारायण सिंह ने बताया , कि विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए आईटीबीपी व् स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है, उनका कहना है, कि आम जनता में भयमुक्त माहौल बनाये रखने के साथ ही चुनाव को सुरक्षित संपन्न कराया जा सके, उनका कहना था , की अभी यह फ्लैग मार्च स्वरुप नगर थाना सर्किल में किया जा रहा है, इसके साथ ही कानपुर के अन्य जगहों में भी फ्लैग मार्च किया जाएगा , इसके साथ ही जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा उतना आम जनता से अपील करेंगे,की आप निश्चित होकर मतदान कर सकते है।
एसीपी ने बताया की अभी फिलहाल आईटीबीपी की एक कंपनी हमारे साथ है।
और उनके साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh