Advertisement

भारतीय युवा मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

कानपुर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष पर मोती झील में विवेकानंद जी की मूर्ति का माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गई क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि युवा सदैव स्वामी जी को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। हम सभी व्यक्तिगत प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन मे अहम बदलाव ला सकते हैं।स्वामी सदैव पावर हाउस के रूप में प्रतिष्ठित हैं। उनकी संकल्प शक्ति और जिज्ञासा तथा खोज की प्रवृत्ति आज भी मानव को प्रेरित करती है। उनका अटल विश्वास था जब तक अपने कार्य को प्राप्त न कर लो तब तक आराम करना व्यर्थ हैं!कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे :- क्षेत्रीय मंत्री खेमराज शर्मा, मीडिया प्रभारी सचिन शुक्ला,सह मीडिया प्रभारी विनीत सिंह राठौर, राजवीर भदोरिया ,अनुभा सोलंकी, रोहित गुप्ता, रोहित शुक्ला, , सोनू राठौर, आकाश जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh