Advertisement

कोरोना की वापसी ने एक बार फिर जिम मालिको और जिम ट्रेनरो को आर्थिक स्थिति से जूझने को मजबूर कर दिया है।

कानपुर जिम ओनर्स ने कानपुर क्लब में प्रेसवार्ता कर बताया, कि सरकार के सख्त आदेश के बाद सभी फिटनेस सेंटर और जिम को बंद कर दिया गया है। जिमो के बंद होने से नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की तैयारी कर रहे बॉडी बिल्डरों को नुकसान हो रहा है तो वही जिम मालिकों को भी आर्थिक तंगी से लड़ना पड़ रहा है।
ऐसे में सरकार अन्य प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की गाइड लाइन का पालन कराते हुए 50 परसेंट कैपेसिटी के साथ जिमो को खोलने की अनुमति दे।
जिससे जिम मालिको और जिम ट्रेनरो की स्थिति सुधर सके। अपनी मांगों को लेकर कानपुर जिम ओनर्स के सदस्यों ने कानपुर जिला अधिकारी को संबंधित ज्ञापन भी सौपने की बात कही।

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh