Advertisement

मकर संक्रांति के अवसर पर श्री दिगंबर जैन औषधालय सोसाइटी का निशुल्क होम्योपैथिक शिविर 

मकर संक्रांति के अवसर पर श्री दिगंबर जैन औषधालय सोसाइटी का निशुल्क होम्योपैथिक शिविर

ओमीक्रोन एवम कोरोना की तीसरी लहर से रहें सावधान

आरोग्यधाम के होम्योपैथिक शिविर में कोरोनावायरस की लहर से रोकथाम के साथ ओमीक्रोन से बचाव व उपचार की निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां डॉ हेमंत व डॉ आरती मोहन ने वितरित की

भूतपूर्व विधायक अमिताभ बाजपेई एवं विजय पंडित जी पंडित होटल ने आरोग्यधाम द्वारा किए जा रहे चिकित्सा एवं समाज सेवा के कार्यों की करी सराहना

श्री दिगंबर जैन पवित्र औषधालय सोसायटी के होम्योपैथिक शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

ओमीक्रान एवं कोरोनावायरस से बचाव के साथ ही वायरल बीमारियों की जटिलताओं को पूर्ण रूप से ठीक करती होम्योपैथिक दवाएं

आरोग्यधाम के चिकित्सक 3 दिनों के अंदर सामान्य कोविड-19 वस्तुओं से संपूर्ण उपचार बिना किसी दुष्प्रभाव के कर रहे

* श्री दिगंबर जैन पवित्र औषधालय सोसायटी द्वारा सरसैया घाट सिविल लाइंस में एक होम्योपैथिक स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में आरोग्य धाम के जाने-माने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती ने लगभग 600 मरीजों को देखकर होम्योपैथिक दवाइयां निशुल्क वितरित की। कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक श्री अमिताभ बाजपेई, श्री विजय जी पंडित (पंडित होटल) एवं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन ने बताया कि कोरोना एवं ओमीक्रौन के लक्षणों में घबराने की आवश्यकता नहीं है। गंभीर से गंभीर अवस्था में इन बिमारियों का होमियोपैथिक दवाएं 3 दिन में संपूर्ण उपचार करने में सक्षम हैं। कैंप में असाध्य रोग जैसे कि वायरल गैस्ट्राइटिस, वायरल निमोनाइटिस, पथरी, चर्म रोग एक्जिमा, दमा, उक्त रक्तचाप,मधुमेह,डिप्रेशन,सर्दी,खांसी आदि के मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर निशुल्क दवाए वितरित की गई। आरोग्यधाम की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा आरती मोहन ने महिलाओं से संबंधित रोग जैसे मासिक अनियमित,बच्चेदानी में गांठ,बांझपन, स्वेत प्रदर आदि के महिलाओं का निशुल्क परीक्षण कर दवाएं वितरित की। आरोग्य धाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि समय परिवर्तन के साथ–साथ लोग एलोपैथिक दवाओ के प्रभाव से बचने के लिए होम्योपैथिक दवाओं का सहारा ले रहे है। होम्योपैथिक एक ऐसी चिकित्सा प्रणाली है जिसमें रोग के साथ रोगी भी ठीक हो जाता है। आए हुए अतिथियों ने कोरोना काल में डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन द्वारा किए गए चिकित्सा एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए उनकी सराहना की।

कैंप में सोसायटी के अध्यक्ष संतोष जैन मंत्री संदीप जैन एवं कोषाध्यक्ष राजीव जैन समेत कार्यक्रम के चेयरमैन अजय जैन (राय साहब), सौरभ जैन टिंकू, नीरज जैन सीसामऊ, किरण तिवारी, रामकिशन जी एवं नीतीश पांडे सहित अनेक गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh