असहाय की मदद को आगे आई विश्वास वेलफेयर सोसाइटी
विश्वास वेलफेयर सोसाइटी ने15दिवसीय भोज का किया आयोजन
इस कार्यक्रम में चंदन जायसवाल और रोहित सक्सेना को किया किया सम्मानित
विश्वास वेलफेयर सोसाइटी ने लाखों गरीबों को पहुचाई मदद
जैसा की सब जानते हैं खुद की जरूरतें पूरी करने के लिए हर इंसान लाख प्रयास करता है पर गरीब जनता या असहाय लोगों के लिए करना असल में पुण्य का काम माना जाता है और सेवा धर्म ही जीवन का असली अर्थ होता है, सहयोग की भावना से लोकहित मे किया गया वह कार्य जो किसी अपेक्षा से रहित हो वह मदद कहलाती है। सेवा का तात्पर्य केवल किसी की मदद के रूप मे नहीं बल्कि इसे एक कर्तव्य के रूप मे अपने जीवन मे धारण करना ही असली सेवा धर्म है लेकिन कर्तव्य के रूप मे हमे उसका पालन करना ही हमारा उद्द्येश्य होना चाहिए। यह कहना है कानपुर के एक व्यवसायी अनुज गुप्ता का जिन्होंने बीते एक दशक से विश्वास वेलफेयर सोसाइटी के नाम से एक संस्था द्वारा हर साल गरीबों असहायों की मदद के लिए वस्त्रों का वितरण के साथ 15 दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन करते है और जैसा की सब जानते है जीवन जीने के लिए रोटी कपड़ा व मकान की जरूरत होती है दरअसल ऐसा ही अनुज गुप्ता का मानना है इंसान की बुनियादी जरूरत रोटी कपड़ा व मकान है जिस जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य की मदद में उन्होंने एक कदम आगे बढ़ाया है और सोसाइटी के डायरेक्टर अम्बरीष गुप्ता का कहना है कि नए साल के अवसर पर असहाय व निर्धन परिवारों व राहगीरों का पेट भरने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस भंडारे का आयोजन किया जाता है जो कि 1 जनवरी से मकरसंक्रांति तक चलता है जिसमे प्रतिदिन 5हजार से अधिक लोगो को भोजन करवाया जाता है। वही आपको बता दें इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्य चंदन जायसवाल और वरिष्ठ समाज सेवी रोहित सक्सेना को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में (पार्षद)अनुज गुप्ता, रितेश तिवारी, अमरीश गुप्ता, अनुज शुक्ला, ईशु गुप्ता,आकाश अवस्थी ,अंकित यादव, हर्षित यादव, गोपाल, मनोज अग्रवाल, रवि द्विवेदी, पीयूष गुप्ता, अमित गुप्ता, राजेश भार्गव, गौरव गुप्ता, कपिल मिश्रा, शैलेन्द्र वर्मा व अन्य लोगो का अहम योगदान रहा।



















