कानपुर , राजकुमार शर्मा उर्फ बउवा लिंडा पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी शास्त्री नगर थाना काकादेव के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत धारा14(1)के अंतर्गत लगभग 65 लाख के संपत्ति जो कि अपराधी गतिविधियों एवं विधि विरुद्ध साधनों के जरिए अर्जित की गई थी के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही एसीपी स्वरूपनगर वृजनारायन सिंह काकादेव थाना प्रभारी राम कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी नवाबगंज की उपस्थिति में की गई। उक्त व्यक्ति के ऊपर दर्जन भर से ज्यादा अभियोगकानपुर के विभिन्न थानों में पंजीकृत है,
जिनमें से अधिकतर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमे है। उक्त अभियुक्त नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार करता है।
कानपुर नगर में नशीले पदार्थों पर रोकथाम के क्रम में इसे कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान शास्त्री नगर चौकी प्रभारी आनद शंकर पांडेय समेत पूरा काकादेव थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
राजू शर्मा
संवाददाता


















