Advertisement

कैप्टन ने अपनी जान गवाँ कर बचाई ड्राइवर और पत्नी की जान

 

कानपुर – लेह में 14 जनवरी को जोरदार बर्फीबारी में कैप्टन की गाड़ी स्लिप करने से खाई में 40 मीटर गिर गई। वही कैप्टन ने अपनी जान की फ़िक्र ना करके सूझबूझ से चालक और पत्नी को बचा लिया था। जिसके बाद वहां पहुंची आर्मी सेना ने नाजुक हालत में कैप्टन व चोटहिल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। कैप्टन की हालत नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई। रविवार दोपहर कैप्टन अभिषेक मिश्रा का पार्थिव शरीर उनके आवास आदर्श विहार दोपहर 2:15 बजे सेना के ट्रक से लाया गया। जिसको देख इलाके में गम का माहौल का माहौल हो गया। लोगो की आँखे नम हो गई। पार्थिव शरीर के साथ सेना के कई अधिकारी पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। दिवगत कैप्टन के पिता संतोष मिश्रा कानपुर के एयरफोर्स में अधिकारी हैं। पत्नी श्रीलेखा भी आर्मी में कैप्टन हैं। परिवारजन व इलाकई लोगो में आंशू से भारी आँखों से दिवगत को फूल मलाए पहनाकर श्रद्धांजलि दिया। आवास से पार्थिव शरीर को लेकर जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान ईलाकई लोगो ने नम आवाज से नारे लगाए,, जब तक सूरज चाँद रहेगा अभिषेक मिश्रा तेरा नाम रहेगा।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh