कानपुर। शिवसेना कानपुर पदाधिकारियों की बैठक बर्रा-6 स्थित कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डल प्रमुख शिवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उद्योग नगरी कहे जाने वाले कानपुर के डूबते उद्योगों को वापस लाने की जरूरत है जात-पात की लडाई की जरूरत नहीं है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तर्ज पर कानपुर नगर को विकास की जरूरत है। प्रदेश की योगी सरकार पर निसाना साधते हुए मण्डल प्रमुख ने कहा कि यदि आपका हिन्दुत्व हम से पवित्र है तो आये अयोध्या मे चुनाव लड लेते हैं, हम हारे तो राजनीति से संन्यास ले लेगें आप हारे तो वापस मठ चले जाना। चुनाव से पहले ही बाबा मठ चले गये।बैठक मे मौजूद राजेश तिवारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिवसेना कानपुर नगर की सभी सीटों मे आपने प्रत्याशी घोषित करेगी जिसके लिये आज आवेदन जारी किये गये है, जो कि 20जनवरी तक जमा कर लिये जायेंगे 23 जनवरी को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जायेगी।


















