Advertisement

कानपुर में मानवता हुई शर्मसार ,मजदूर मशीन ऑपरेटर की हुई दर्दनाक मौत

कानपुर बिग ब्रेकिंग

कानपुर में मानवता हुई शर्मसार

मजदूर मशीन ऑपरेटर की हुई दर्दनाक मौत

गीता प्लास्टिक फैक्ट्री के मालिक ऋषि अरोड़ा ने मानवता को किया शर्मसार

चोट खाए मजदूर को नहीं दिया उपचार मौके पर हो गई मौत

पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित गीता प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

फैक्ट्री प्रबंधन और मालिक पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप।

दो माह से वेतन न देकर मजदूर को किया जा रहा था प्रताड़ित।

परिजनों के मुताबिक फैक्ट्री मालिक व उसके गुर्गे पिछले 2 माह से युवक को दे रहे थे देख लेने की धमकी।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शिवम मिश्रा (29 वर्ष) बताया जा रहा।

अपने पिता का इकलौता बेटा था शिवम।

तीन मासूम बेटियों (काव्या 7 वर्ष, शालिनी 3 वर्ष व 2 साल की अविका) के सिर से उठा पिता का साया।

मौत की जानकारी पर पहुंचे परिजनों को फैक्ट्री मालिक के गुर्गों ने अंदर घुसने नहीं दिया।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजनों को मिली फैक्ट्री में एंट्री।

युवक की मौत के बाद परिजनों के बीच मचा कोहराम।

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।

मामले में कानपुर कांग्रेस के एक बड़े नेता कर रहे फैक्ट्री मालिक की पैरवी।

पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गीता प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्तिथ प्लास्टिक फैक्ट्री में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्तिथियो में मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते जमकर हंगामा काटा ।वही हंगामे की सूचना पर पहची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है ।बताया जा रहा है कि पनकी इंद्रास्ट्रीयल एरिया में गीता प्लास्टिक फैक्ट्री में शिवम नाम का मजदूर कार्य करता था जिसकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया ।इस दौरान मौत की सूचना पर फैक्ट्री पहुचे परिजनों को घण्टो फैक्ट्री के अंदर तक नही जाने दिया गया।जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।वही परिजनों का आरोप है शिवम की साजिसन हत्या की गई है ।शिवम को दो माह से वेतन तक नही मिला वही फैक्ट्री मालिक के गुर्गे शिवम को जान से मारने की धमकी तक दे रहे थे ।परिजनों का कहना था कि शिवम की तीन मासूम बेटियां है और पिता विकलांग है ऐसे में उनके परिवार की देख भाल कौन करेगा।आप को बता दे कि शिवम की मौत के बाद क्षेत्र के पूर्व विधायक के भाई देर रात तक फैक्ट्रो मालिक को बचाने में लगे रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh