Advertisement

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने झांसी सदर विधानसभा से सैयद सादिक अली को बनाया अपना प्रत्याशी

:ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टरअसदुद्दीन ओवैसी के आव्हान पर प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने झांसी सदर विधानसभा सीट के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर हाजी सैयद सादिक अली के नाम को फाइनल कर दिया सैयद सादिक अली के नाम फाइनल होते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सैयद सादिक अली के आवास पर पहुंचकर उनको ढेरों बधाइयां और हार फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया इस मौके पर हाजी सैयद सादिक अली ने कहा कि यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है मुझे पार्टी के सदर ने जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसे बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा जो भरोसा राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुझ पर जताया है मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा इस मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने हाजी सैयद अली का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन को जीत दिलाने का संकल्प भी लिया इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सैयद अतहर अली मीडिया प्रभारी राशिद पठान बबलू आजाद सादिक खान शाहरुख खान शाहरुख खान गोलू भाई मनीष खान वसीम खान राजू भाई बॉबी सिद्दीकी फुरकान भाई कामरान सिद्दीकी रवि साहू राजकुमार वसीम गाजी रोहिताश करन पंकज दोहरे फैज उमान सेबू अली एडवोकेट बबलू भाई आसिफ जैदी कबीर खान साजिद खान अभिषेक अभिषेक सिंह ठाकुर अशोक ठाकुर सचिन कामरा जागेश्वर आदि मौजूद रहे

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh