Advertisement

भाजपा ने जनता को लूटा है:आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नितिन त्यागी

कानपुर, दिल्ली से सफर तय करके लक्ष्मी नगर पूर्व विधायक नितिन त्यागी कानपुर पहुंचे! कानपुर में आर्य नगर विधानसभा से प्रत्याशी अनुज शुक्ला को आम आदमी पार्टी ने घोषित किया है समीक्षा बैठक लेने पहुंचे पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने वार्ता के दौरान बताया कि भाजपा ने 5 साल जनता को धोखे में रखा जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही 300 यूनिट बिजली फ्री सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल से बनाने का कार्य महिलाओं के लिए बस फ्री जैसी सेवाएं दे रहे हैं भाजपा केवल आम आदमी पार्टी की नकल कर रही है आगे कहा कि क्या अब तक जनता की जेबों पर डाका क्यों डाल रहे थे चुनाव आया तो बिजली के बिल आधे करने की बात कर रहे हैं जनता सब कुछ जान चुकी है दिल्ली के प्लेटफार्म से कानपुर में सरकार बनाएंगे रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा पर जोर होगा। वार्ता के दौरान आर्य नगर प्रत्याशी अनुज शुक्ला,सय्यद वसीमुद्दीन महासचिव आर्य नगर, संजय कुमार कनौजिया आज नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता शेरू विशाल, मौलाना नदीम आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh