Advertisement

कानपुर थाना बिधनू के अंतर्गत अवैध असलहों की फैक्ट्री का बिधनू पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

कानपुर थाना बिधनू के अंतर्गत अवैध असलहों की फैक्ट्री का बिधनू पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।यह अवैध असलहा फैक्ट्री पतारा क्षेत्र में बने खेत मे धडल्ले से चल रही थी।जहां अवैध असलहों की बड़ी खेप की सप्लाई कई जिलो में होती थी।वही पुलिस को इस मामले की सूचना कई दिनों से मिल रही थी।
जहां मुखबिर की सूचना पर बिधनू पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया,
वही शातिर की बिनाह पर ही पुलिस ने फैक्ट्री का मौके पर जाकर पर्दाफाश किया और अवैध असलहों की बड़ी खेप की बरामदगी के साथ तीन लोगो को गिरफ़्तार किया है। मामले में एडिशनल एसपी आउटर ब्रजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अवैध असलहों की फैक्ट्री पतारा क्षेत्र में सन्चालित की जा रही थी जहां बिधनू पुलिस ने फेक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में असलहों की खेप बरामद की है इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस बात की पूछताछ कर रही है । यह माल कहां कहां खपाने की योजना थी।।

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh